-
Advertisement
kullu Police ने मणिकर्ण में Charas के साथ पकड़ा बरशैनी निवासी
कुल्लू। कुल्लू पुलिस (kullu Police) का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने मणिकर्ण घाटी ( Minikaran Valley)के तोश में एक व्यक्ति से पुलिस ने 855 ग्राम चरस( charas) बरामद की है। कुल्लू जिला के मणिकर्ण पुलिस चौकी से करीब 21 किलोमीटर दूर पुलिस ने देर रात को तोश के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सामने से मयूर नामक स्थान पर एक व्यक्ति आ रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 855 ग्राम चरस बरामद हुई है। व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश उर्फ रामू निवासी बरशैनी, भुंतर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े: Chamba: चरस के साथ पकड़ा आरोपी निकला #Corona पॉजिटिव, 12 पुलिस जवान क्वारंटाइन
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पष्टि की है। उन्होंने बताया कि मणिकर्ण घाटी से करीब 21 किलोमीटर दूरी पर एक व्यक्ति से 885 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।जाहिर है जिला में चरस तस्करी के कई मामले सामने आए हैं और पुलिस लोगों से इस संबंध में लगातार पूछताछ कर रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel




