-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः #Himachal में कुल आंकड़ा 17 हजार पार, 14 हजार से ज्यादा हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कुल आंकड़ा 17 हजार पार हो गया है। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या भी 14 हजार क्रास कर गई है। हिमाचल में आज अब तक 81 मामले सामने आए हैं। इनमें मंडी में 32, कांगड़ा में 28, हमीरपुर में 10, सिरमौर में आठ व कुल्लू (Kullu) में तीन मामले सामने आए हैं। वहीं, आज अब तक 186 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। शिमला (Shimla) में 55, कांगड़ा में 40, सोलन (Solan) में 34, ऊना में 17, चंबा में 15, बिलासपुर में 13, सिरमौर में आठ व किन्नौर में चार लोग कोरोना से जंग जीते हैं। हिमाचल में आज अब तक दो की जान गई है। इसमें कुल्लू और किन्नौर में एक-एक दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 17058 पहुंच गया है। अभी 2749 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 14051 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 242 है।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: एक अक्टूबर से अब तक 59 की गई जान, शिमला में सबसे अधिक 19 की मृत्यु
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 1596 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 908 नेगेटिव रहे हैं। अभी 644 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 44 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। वहीं पिछले कल के 31 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल (#Himachal) में अब तक कुल 3 लाख 21 हजार 303 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 3 लाख तीन हजार 581 नेगेटिव रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



