-
Advertisement
NO Social Distancing… No Mask: जो मर्जी कर लो हम नहीं सुधरेंगे
हमीरपुर/मंडी। केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को कोरोना (Corona) से सतर्क रहने की बात कर रही है। दो गज की दूरी और मास्क (Mask) पहनने के लिए कह रही है। वहीं, सरकार के नुमाइदे और विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता ही शायद इन बातों को गंभीर नहीं ले रहे हैं। अगर यह लोग ही इस और गंभीर नहीं हैं तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है। हिमाचल में आज ऐसे ही दो कार्यक्रमों का जिक्र हम करने वाले हैं। इन कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। वहीं, मास्क पहनने की मात्र औपचारिकता ही पूरी की गई। हालांकि, इससे पहले भी कई कार्यक्रमों में नियमों की धज्जियां उड़ी हैं। पर कोरोना संकट में ऐसा कब तक चलता रहेगा। चलो बात करते हैं इन कार्यक्रमों की।
यह भी पढ़ें: मंदिरों में छुट्टी के दिन उमड़ी भीड़, ज्वालामुखी में Social Distancing की उड़ी धज्जियां

पहला मामला हमीरपुर का है। यहां पर प्रदेश डिपो संचालक समिति के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग के नियमों की जमकर अवहेलना हुई। करीब तीन घंटे चले कार्यक्रम के दौरान कई महिलाएं और पुरुष बिना मास्क के देखे गए। हालांकि कार्यक्रम के बाद जब खादय आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग (Food Supply Minister Rajendra Garg) से बात की गई तो उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग की पालना किए जाने की बात कही। दूसरा मामला मंडी (Mandi) का है। यहां पर प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर कुछ नहीं था। यहां तक सम्मेलन कक्ष में तिल फेंकने तक को जगह नहीं थी। हालांकि, कुछ लोगों ने मास्क लगाए थे और कुछ ने नहीं।
मंडी जिला में कोरोना की बात करें तो अभी 2060 कुल मामले हैं और 655 एक्टिव केस हैं। मंडी से हर रोज दर्जनों केस आ रहे हैं। आज भी अब तक 32 मामले आए हैं। मंडी में कोरोना के चलते 28 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, हमीरपुर में कुल आंकड़ा 1006 है और 172 एक्टिव केस हैं। आज भी हमीरपुर से 10 मामले आए हैं। हमीरपुर में 7 की जान गई है। ऐसे में ऐसी लापरवाही कहीं भारी ना पड़ जाए।
हमीरपुर जिला के झनियारी में डिपो संचालक समिति के कार्यक्रम में खादय आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग को दरकिनार करते हुए लोग कोरोना से बेपरवाह दिखे। हैरानी की बात तो तब दिखी जब खादय आपूर्ति मंत्री के बगल में बैठे हुए नेतागण और अन्य लोग भी बिना मास्क के दिखे। इस दौरान किसी ने भी सोशल डिस्टेसिंग को पालन करना उचित नहीं समझा। यहां तक कि पंडाल में भी सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर कुछ नहीं दिखा। करीब तीन घंटे चले कार्यक्रम के दौरान कई महिलाएं और पुरुष बिना मास्क के देखे गए। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जब खादय आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से बात की गई तो उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना किए जाने की बात कही।
ग्रामीणों को घर के पास मिलेगा राशन सरकार कर रही प्रयास
हमीरपुर के झनियारी में प्रदेश डिपो संचालक समिति (State depot steering committee) के कार्यक्रम में खादय आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश के दूर गामी क्षेत्रों में राशन लेने की दिक्कतें जल्द ही दूर की जाएंगी। प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि ग्रामीणों को घर के नजदीक ही राशन मिले। उन्होंन कहा कि गांव के अंदर डिपो खोलकर घर के पास ही लोगों को सुविधा अगामी दिनों में दी जाएगी। और नियमों में ढील दिए जाने का मुद्दा कैबिनेट (Cabinet) में रखा जाएगा, ताकि गांव के लोगों को राशन के लिए यहां वहां ना भटकना पड़े। वहीं राजेन्द्र गर्ग ने कांग्रेस की बयानबाजी पर जबाव देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुददा नहीं है और कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्य होने से कांग्रेस को अब छिपने के लिए जगह नहीं मिल रही है इसलिए कांग्रेस नेता अनाप शनाप बयानबाजी करने में लगे हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…




