-
Advertisement
Himachal में अब तक #Corona के 83 मामले और 179 हुए ठीक
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोरोना के 83 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा (Kangra) में 35, सोलन में 23, हमीरपुर में 13, मंडी (Mandi) में 8 व शिमला में चार मामले आए हैं। वहीं, आज 179 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा के 40, सोलन (Solan) के 32, शिमला के 31, बिलासपुर के 24, हमीरपुर व सिरमौर के 20-20, चंबा (Chamba) व ऊना के 6-6 शामिल हैं। हिमाचल में आज अब तक किसी कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 17327 पहुंच गया है। अभी 2619 एक्टिव केस हैं। अब तक 14444 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 243 है।
यह भी पढ़ें: #Corona ने ले ली असली वॉरियर आरिफ की जान, सैकड़ों मरीजों को पहुंचाया था Hospital
हिमाचल में आज 1176 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 684 नेगेटिव रहे हैं। 462 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 30 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख 23 हजार 790 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें तीन लाख 06 हजार 001 नेगेटिव रहे हैं। 17327 ही पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश में मौजूदा एक्टिव केस (Active Case) में कोई भी मरीज गंभीर या वेंटिलेटर पर नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



