-
Advertisement
#Corona राहतः हिमाचल में आज नए मामलों से तीन गुणा से ज्यादा हुए ठीक- एक की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 63 मामले आए हैं। इसमें कांगड़ा में 18, लाहुल स्पीति व शिमला में 10-10, हमीरपुर में सात, कुल्लू में 6, चंबा व सोलन में पांच-पांच, किन्नौर व ऊना में एक-एक मामला आया है। वहीं, आज अब तक 211 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा में 65, शिमला में 33, सोलन में 26, चंबा व ऊना में 23-23, बिलासपुर में 18, सिरमौर में 15, मंडी में 6 व किन्नौर में दो ठीक हुए हैं। वहीं, आज एक कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। ऊना के कोरोना पॉजिटिव ने कांगड़ा में दम तोड़ा है। कुल आंकड़ा 17471 हो गया है। अभी 2538 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 14666 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 246 है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: सीएम जयराम ठाकुर #Corona positive, सरकारी आवास में आइसोलेट
हिमाचल में आज अभी तक 841 कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच को आए हैं। इनमें से 411 नेगेटिव रहे हैं। 409 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 21 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 3 लाख 25 हजार 346 कोरोना सैंपल जांच को लिए हैं। इसमें 307482 नेगेटिव पाए गए हैं। ऊना के एक 61 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा (Tanda) में मृत्यु हुई है। कोरोना पॉजिटिव को ऊना से डीसीएचसी धर्मशाला रेफर किया गया था। बुखार व सांस लेने में दिक्कत थी। धर्मशाला में तबीयत बिगड़ने पर मरीज को सात अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। आज सुबह 9 बजे व्यक्ति ने अंमित सांस ली। व्यक्ति का कोरोना सैंपल ऊना में जांच गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


