-
Advertisement
Una में केमिस्ट एसोसिएशन ने खोला स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा- यह है कारण
ऊना। रीजनल अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवंटित की जा रही एक दुकान (Shop)का मुद्दा तूल पकडता नजर आ रहा है। कुछ दिन पूर्व ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा (MLA Satpal Singh Raizada) ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग पर आरोप जड़े थे। वहीं, अब ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के अध्यक्ष मनीष चड्ढा ने भी स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ इसी मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मीडिया से बात करते हुए मनीष चड्ढा ने स्वास्थ्य विभाग पर इस दुकान के आवंटन के लिए नियमों को ताक पर रखने का आरोप जड़ा।
यह भी पढ़ें: सेवाओं को जारी ना रखने और अनुबंध सेवा को खत्म करने के खिलाफ दायर Petition खारिज
उन्होंने कहा कि मात्र 3 साल पूर्व रीजनल अस्पताल ऊना में एक दुकान का आवंटन 1 लाख रुपये प्रतिमाह किराए की दर से किया गया था। उस समय स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने नियमों का भी अंबार लगा दिया था, लेकिन अब जहां इस किराए को मात्र 9800 रुपये प्रति माह किराए की दर पर दिया जा रहा है। वहीं, इसमें किसी भी नियम को लागू नहीं किया जा रहा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुनीष चड्ढा ने कहा कि इस दुकान के खुलने से जहां एक और रोगियों और उनके परिजनों का आर्थिक शोषण होगा। वहीं, सालों तक पढ़ाई करने और उसके बाद विभागीय प्रक्रिया को पूरा करके लाइसेंस (License) लेकर दुकानें खोलने वाले केमिस्टस पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। वहीं सरकार के राजस्व को भी नुकसान होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस दुकान के आवंटन को रद्द ना किया गया तो एसोसिएशन को संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार की होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


