-
Advertisement
राठौर ने BJP से पूछा- #Corona संकट के बीच कार्यालय बनाने की क्या पड़ गई जरूरत
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Himachal Congress President Kuldeep Rathore) ने कार्यालय बनाने और कंडक्टर भर्ती (Conductor Recruitment) पेपर लीक होने के मामले में बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका जल्द ना लगाई गई तो लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। शिमला में मीडिया से बातचीत में कुलदीप राठौर ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP national president JP Nadda) 22 अक्टूबर को वर्चुअल रैली के माध्यम से संगठनात्मक जिलों में अपने कार्यालय की नींव रखने जा रहे हैं। नोटबंदी से पहले बीजेपी ने जमीनें खरीदीं। करोड़ों का आलीशान राष्ट्रीय कार्यालय बना, बीजेपी बताए पैसा कहां से आया। कोरोना (#Corona) काल में प्रदेश व देश की आर्थिक स्थिति खराब है, ऐसे में हिमाचल के 6 जिलों में पार्टी कार्यालय बनाने की क्या जरूरत पड़ गई। प्रदेश में बेरोजगारों की फौज है, पर्यटन बुरी तरह प्रभावित है। कारोना से हर वर्ग प्रभावित हुआ है, उनको राहत ना देकर कार्यालय बनाना उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें: #Shimla: मंत्री राजिंद्र गर्ग का बड़ा बयान: BRO ने हटाई थी सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका
पीएम केयर फंड (PM Care Fund) सहित सीएम केयर फंड में कारोना कर नाम से करोड़ों रुपये इकट्ठे किए, उसका कोई हिसाब नहीं। जनता पर लगातार महंगाई व अन्य करों का बोझ डाला जा रहा है। जनता को निचोड़कर आलीशान पार्टी कार्यालय बनाने के लिए पैसा कहां से आया। बीजेपी (BJP) नेता साम्प्रदायिकता के नाम पर देश में ध्रुवीकरण कर रहे हैं।कुलदीप राठौर ने कहा कि पहले पटवारी भर्ती में गड़बड़ी, पुलिस (Police) भर्ती में घोटाला और अब कंडक्टर भर्ती में पेपर का लीक होना कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इसके पीछे कौन है। सरकार बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं, ये कैसी सरकार है जो जनता के हितों को दरकिनार कर अपने हित साध रही है। सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के लिए फंड जुटाने के एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो वित्तीय प्रबंधन व संसाधनों को जुटाने का काम करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


