-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में 85 नए मामले और 174 हुए ठीक- चार की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के 85 मामले सामने आए हैं। मंडी में 20, चंबा में 18, सिरमौर में 15, कांगड़ा में 14, कुल्लू में आठ, हमीरपुर में सात व शिमला में तीन मामले आए हैं। वहीं, 174 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 39, शिमला के 37, सोलन के 29, मंडी के 23, चंबा के 14, बिलासपुर के 13, ऊना के 10, सिरमौर के 8 व लाहुल स्पीति का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में चार कोरोना डेथ रिकॉर्ड की गई हैं। चंबा (Chamba), कांगड़ा, किन्नौर व सोलन जिला में एक-एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 19052 पहुंच गया है। अभी 2537 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 16218 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 267 है।
यह भी पढ़ें: #Corona Breaking: हिमाचल में अब तक 87 मामले और 154 हुए ठीक-दो की गई जान
803 कोरोना सैंपल में से 558 नेगेटिव
हिमाचल में आज अब तक 803 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 558 नेगेटिव रहे हैं। अभी 205 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 40 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: #Coronavirus: आईजीएमसी के Isolation Ward में शिफ्ट किए विस अध्यक्ष परमार, पत्नी भी साथ
अब तक कोरोना डेथ और ठीक होने वालों का आंकड़ा
कांगड़ा में सबसे अधिक 58 व शिमला में 56 की जान गई है। सोलन (Solan) में 36, मंडी में 32, कुल्लू में 19, सिरमौर में 16, ऊना (Una) में 15, चंबा में 13, हमीरपुर में 11, बिलासपुर में पांच, किन्नौर में पांच व लाहुल स्पीति में एक की मृत्यु हुई है। सोलन के 3119, कांगड़ा के 2504, बिलासपुर (Bilaspur) के 979, चंबा के 940, हमीरपुर के 939, किन्नौर के 199, कुल्लू के 728, लाहुल स्पीति के 177, मंडी के 1858, शिमला के 1493, सिरमौर के 1940 व ऊना के 1338 कोरोना पॉजिटिव अब तक ठीक हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


