-
Advertisement
Kullu में बड़ा हादसाः खाई में गिरी कार, दो युवकों की गई जान- महिला घायल
कुल्लू। जिला कुल्लू (Kullu) के उपमंडल बंजार के ग्रांहों पेड़चा सड़क मार्ग पर एक कार करीब 300 गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार 3 व्यक्तियों में से 2 की घटना स्थल पर मौत हो, जबकि महिला घायल हो गई है। गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बंजार अस्पताल से क्षेत्रीय स्तर कुल्लू रेफर किया। हादसा इतना भयानक था कि शवों और घायल को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय व्यक्तियों की मदद से हादसे में घायल महिला विनय कुमारी (26) पत्नी पवीन्द्र सिंह गांव शपनील डाकघर अनाह को बंजार अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल आगामी उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। इस हादसे में बाल कृष्ण (23) पुत्र दुले सिंह गांव पेड़चा डाकघर मोहनी व भीम सेन उर्फ पुनिया राम (28) पुत्र सेस राम गांव पेड़चा डाकघर मोहनी की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: Gohar: रात को खाई में गिरी Car सुबह चला पता, एक की गई जान; एक गंभीर घायल
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शवों को अपने कब्जे में लेकर देर रात बंजार अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे की सूचना मिलते ही बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने बंजार अस्पताल में घायल का हालचाल जाना। मृतकों के परीवारों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पेड़चा के समीप खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उन्होंने कहा कि कल पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

