-
Advertisement
ऊना में Fake M Form बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, Punjab का युवक भी किया Arrest
ऊना। जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन( Illegal Mining) के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की गई है। पुलिस टीम( Police team) ने डीएसपी हेड क्वार्टर रमाकांत ठाकुर की अगुवाई में शहर के पुराना होशियारपुर रोड स्थित एक ठिकाने में छापेमारी कर जाली एम फॉर्म( Fake M Form) बनाने के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कंप्यूटर पर बनाए जा रहे एम फॉर्म भी बरामद किए। वहीं इन जाली एम फॉर्म को बनाने के आरोप में पंजाब के फाजिल्का जिला के तहत अरनीवाला तहसील के टाहलीवाला बोदला पंचायत के सिंह पुरा निवासी 25 वर्षीय विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि सरकार को ऐसे एम फॉर्म जारी कर लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें :- Paonta से बाइक चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचते थे, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश, 9 #Arrest
इस दौरान पुलिस ने जाली एम-फार्म बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे कंप्यूटर और प्रिंटर को कब्जे में लिया।बताया जा रहा है कि यह युवक शहर के पुराना होशियारपुर रोड स्थित इस ठिकाने में बैठकर जाली एमफार्म बनाता है और जिला की स्वां नदी समेत अन्य खंडों से अवैध खनन कर सामग्री ले जा रहे ट्रकों को यह फार्म उपलब्ध कराता है ताकि इन्हें बिना किसी रोक-टोक जिला से बाहर या प्रदेश से बाहर ले जाया जा सके। एसपी ऊना अर्जितसेन ठाकुर ने बताया कि जाली एम-फॉर्म को बनाने के आरोप में पंजाब के फाजिल्का निवासी एक युवक को को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं पुलिस इसका भी पता लगाने में जुट गई है।
क्या है एम फार्म
एम फार्म किसी भी मालवाहक वाहन में रेत अथवा बजरी की मात्रा और उसके टैक्स अदायगी की रसीद है। अवैध व ओवरलोडिंग को रोकने व खनन लीज व क्रशरों के स्टॉक की खपत का भी इससे आंकड़े का पता चलता है। इसलिए इसे आबकारी एवं कराधान विभाग की साइट से ऑनलाइन हासिल करके जारी करना होता है। यह एक तरह का ई-बिल होता है, जिसे रेत और बजरी की ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



