-
Advertisement
Nadda ने किया #BJP के 6 जिला कार्यालयों का शिलान्यास, हिमाचल से कर गए यह वादा
नई दिल्ली/शिमला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने आज हिमाचल के 6 संगठनात्मक जिलों के बीजेपी (#BJP) कार्यालयों का शिलान्यास किया। इस दौरान संबोधन में उन्होंने हिमाचल के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वादा किया कि वह बिहार चुनाव के तुरंत बाद हिमाचल का दौरा करेंगे और बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही डिजिटलाइजेशन के माध्यम से हिमाचल बीजेपी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें समझने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल (Himachal) का संगठन देश के लिए उदाहरण बन रहा है। इसके लिए वह नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। उन्होंने हिमाचलवासियों को शरदीय नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं।
यह भी पढ़ें: #Ram_Vilas_Paswan को अंतिम विदाई : राष्ट्रपति-PM Modi-जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि हिमाचल कार्यालय निर्माण की कहानी से विशेष संबंध जुड़ता है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जब हिमाचल के प्रभारी थे, उस समय बीजेपी कार्यालय यूएस क्लब के दो फ्लैट से चला करता था। एक फ्लैट उनके व एक किशन कपूर के नाम पर था। सांसद किशन कपूर के फ्लैट से कार्यालय की गतिविधियां चलती थीं और उनके फ्लैट में अतिथियों व वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के रहने की व्यवस्था होती थी। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) एक बार नहीं कई बार ठहरे हैं। उन्होंने कहा कि उस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चल सकती है। इसके लिए अपना कार्यालय बनाया जाए। पार्टी घरों से नहीं चलती है, नहीं तो पार्टी परिवार की हो जाती है। इसलिए बीजेपी पार्टी कार्यालय से चलेगी। उन्होंने कहा कि देश की जीतनी भी पार्टियां हैं वह परिवार की पार्टियां हैं। लेकिन, बीजेपी पार्टी ही परिवार बन गई है। उन्होंने कोविड (Covid) संकट के बीच जयराम सरकार द्वारा किए कार्यों की सराहना भी की।

सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने वर्चुअली अपने संबोधन में कहा कि सौभाग्य की बात है, एक साथ छह जिलों के कार्यालय शिलान्यास के कार्यक्रम के लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्उा का समय मिला। वह जेपी नड्डा का अभिनंदन व धन्यवाद करते हैं। हर्ष का विषय है कि बीजेपी हिमाचल में मिट्टी में मिलकर काम करते हुए आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में पार्टी के मुख्य कार्यालय दीप कमल की शुरूआत हुई थी। उन्हांेने कहा कि यह छोटा कार्यालय है, प्रांत स्तर पर बड़ा कार्यालय होना चाहिए। इसके लिए जमीन की तलाश में आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में अगर शिमला में प्रांतीय कार्यालय के शिलान्यास का कार्यक्रम बनता है तो यह वर्चुअली नहीं होगा, बल्कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से आकर इसका हिस्सा बनें, यह उनकी इच्छा है।
यह भी पढ़ें: नवरात्र में JP Nadda करेंगे इन 6 संगठनात्मक जिलों के कार्यालयों का शिलान्यास
बता दें कि शारदीय नवरात्र में बीजेपी (BJP) के 6 संगठनात्मक जिलों नूरपुर (Nurpur), कांगड़ा, पालमपुर, देहरा (Dehra), सुंदरनगर तथा कुल्लू के जिला कार्यालय का शिलान्यास बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने आज वर्चुअली किया। इसमें दिल्ली से जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, हिमाचल सरकार के पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, रविंद्र राजू, युवराज बोध वर्चुअली जुड़े। साथ ही केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। हिमाचल से सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री गोविंद ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, सांसद किशन कपूर, रामस्वरूप शर्मा, इंदु गोस्वामी, पवन राणा, त्रिलोक कपूर व त्रिलोक जंबाल आदि जुड़े।

कार्यक्रम में क्यों हुई देरी
हिमाचल के 6 संगठनात्मक जिलों के बीजेपी कार्यालयों का शिलान्यास कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े दस बजे था, लेकिन यह डेढ़ बजे शुरू हुआ। इसका कारण इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम रहा। वेस्ट बंगाल (West Bengal) में पीएम नरेंद्र मोदी ने दुर्गा पूजा पंडाल का वर्चुअली शुभारंभ किया। 6 संगठनात्मक जिलों के बीजेपी कार्यालयों का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि हिमाचल कार्यक्रम के लिए अलग लिंक देने की बात की जा रही थी। उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम खत्म होगा उसके बाद हिमाचल का कार्यक्रम उसी लिंक पर होगा।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


