-
Advertisement
Himachal में #Corona रिकवरी रेट 86 फीसदी के करीब पहुंचा-आज 133 हुए ठीक
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोरोना (#Corona) रिकवरी रेट 86 फीसदी के करीब पहुंच गया है। अभी यह 85.94 प्रतिशत है। हिमाचल में अब तक 17054 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। आज भी अब तक 133 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। शिमला (Shimla) के 37, बिलासपुर के 32, सोलन के 20, कांगड़ा के 14, हमीरपुर के 12, ऊना के 8, चंबा के सात, किन्नौर के दो व लाहुल स्पीति का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। वहीं, आज अब तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, एक कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु रिकॉर्ड की गई है। यह कुल्लू से दर्ज की गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 19844 पहुंच गया है। अभी 2488 एक्टिव केस (Active Case) हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 280 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Covid19 : भारत में 100 वॉलंटियर्स पर किया जाएगा Sputnik V का परीक्षण
किस जिला में अब तक कितने ठीक व कितनों की गई जान
सोलन के 3183, कांगड़ा के 2577, मंडी (Mandi) के 2065, सिरमौर के 1985, शिमला के 1626, ऊना के 1369, बिलासपुर के 1048, चंबा के 970, हमीरपुर के 980, कुल्लू के 816, लाहुल स्पीति के 226 व किन्नौर के 205 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा व शिमला में 60-60, सोलन में 36, मंडी में 34, कुल्लू में 21, सिरमौर में 16, ऊना में 15, चंबा (Chamba) में 14, हमीरपुर में 11, बिलासपुर में सात, किन्नौर में पांच व लाहुल स्पीति में एक की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में आज 264 लोग कोरोना संक्रमित, पांच की गई जान
कुल मामलों और एक्टिव केस की जिलावार डिटेल
सोलन में 3502 कुल मामले, 283 एक्टिव केस, कांगड़ा (Kangra) में 2836 कुल मामले, 199 एक्टिव केस, मंडी में 2572 कुल मामले, 473 एक्टिव केस, सिरमौर में 2191 कुल मामले, 190 एक्टिव केस, शिमला में 2108 कुल मामले, 407 एक्टिव केस, ऊना में 1494 कुल मामले, 110 एक्टिव केस, बिलासपुर में 1179 कुल मामले, 124 एक्टिव केस, कुल्लू में 1169 कुल मामले, 330 एक्टिव केस, चंबा में 1083 कुल मामले, 90 एक्टिव केस, हमीरपुर (Hamirpur) में 1142 कुल मामले, 151 एक्टिव केस, लाहुल स्पीति में 304 कुल मामले, 77 एक्टिव केस व किन्नौर में 264 कुल मामले और 54 एक्टिव केस हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


