-
Advertisement
हिमाचल में #Corona के 54 नए मामले और 133 हुए रिकवर- एक की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 54 मामले सामने आए हैं। हमीरपुर व मंडी में 12-12, सोलन में 11, शिमला में 6, चंबा व कांगड़ा में पांच-पांच व सिरमौर में तीन मामले हैं। वहीं, आज 133 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। शिमला (Shimla) के 37, बिलासपुर के 32, सोलन के 20, कांगड़ा (Kangra) के 14, हमीरपुर के 12, ऊना (Una) के आठ, चंबा के सात, किन्नौर के दो व लाहुल स्पीति का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में आज एक कोरोना डेथ रिकॉड की गई है। कुल्लू में एक कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 19898 पहुंच गया है। अभी 2542 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 17054 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 280 है।
यह भी पढ़ें: Shimla में बढ़ाई कोरोना टेस्टिंग, रिज पर मोबाइल वैन से शुरू किए निशुल्क Corona Test
2350 सैंपल में से 941 नेगेटिव
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2350 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 941 नेगेटिव (Negative) रहे हैं। 1379 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 30 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


