-
Advertisement
#Sundernagar में NH-21 पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक पहुंच गया अस्पताल
सुंदरनगर। मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में नेशनल हाईवे-21 (NH-21) पर नरेश चौक के समीप एक कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं घटना का पूरा वाक्या साथ लगते सीसीटीवी में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर में नेशनल हाईवे किस पर नरेश चौक के समीप बीबीएमबी कॉलोनी (BBMB Colony) की ओर से आ रही एक कार ने नेशनल हाइवे 21 से गुजर रहे एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस कारण स्कूटी सवार सड़क पर ही गिर गया और उसे हादसे में गहरी चोटें आई हैं। वहीं घटना का पूरा वाक्या साथ लगते सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना में घायल स्कूटी सवार का स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया गया।
ये भी पढे़ं – तेज रफ्तार Tata Sumo ने स्कूटी को मारी टक्कर ,Hospital पहुंचने से पहले गई जान
कार चालक और स्कूटी सवार के बीच आपसी समझौता होने के कारण पुलिस में कोई भी मामला दर्ज नहीं हो पाया। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना काल के कारण प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है, जिस कारण लगातार हादसों में इजाफा होता जा रहा है। पुलिस अपने स्तर पर लापरवाह वाहन चालकों पर शिकंजा कस रही है लेकिन उसके बावजूद लापरवाह वाहन चालक बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर अब पुलिस को इन लोगों पर सख्ती से शिकंजा कसना होगा। वहीं बीएसएल थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मामले की शिकायत मिलेगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया है ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तभी सड़क हादसों में कमी आ सकती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



