-
Advertisement
#Vijayadashami पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया शस्त्र पूजन,107 मंडलों में हुआ आयोजन
Last Updated on October 25, 2020 by Deepak
ऊना। कोरोना काल के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ( Rashtriya Swayamsevak Sangh) ने रविवार को विजयदशमी( Vijayadashami) पर्व सादे तरीके से मनाया। यह पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले छह पर्वों में से एक है। विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक शस्त्र पूजन करते हैं। हालांकि कोरोनावायरस के चलते इस बार संघ द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। बल्कि इस बार ऊना जिला में तय किए गए 107 मंडलों में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः CID में क्यों भर्ती होंगे चाइनीज और तिब्बती जानने वाले, जानिए कारण
ऊना में रविवार को जिला के 107 स्थानों पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्ण गणवेश में सजे संघ के स्वयंसेवकों ने विजयदशमी के पर्व में शामिल होकर शस्त्र पूजन किया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा साल भर छह पर्वों को प्रमुखता से मनाया जाता है। विजयदशमी का पर्व इन 6 पर्वों में से एक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊना नगर के संघचालक राजेंद्र पंडित और जिला संघ प्रचारक गौरी शंकर की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम के दौरान इंदिरा स्टेडियम में स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। विजयदशमी के मौके पर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लेकिन महामारी के चलते इस बार सूक्ष्म रूप से 107 स्थानों पर केवल शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर संघचालक राजेंद्र पंडित ने कहा कि महामारी से बचाव के चलते इस बार संघ की जिला इकाई द्वारा विजयदशमी के मौके पर जिला स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है। संघ द्वारा जिला में गठित 107 मंडलों में अलग-अलग शस्त्र पूजन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई थी, जिसके तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…