-
Advertisement
Jairam Cabinet: भरे जाएंगे कांस्टेबल के 1334 पद; SMC शिक्षकों को भी राहत, जानें
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान कई प्रमुख निर्णय लिए गए गए हैं। कैबिनेट (Cabinet) के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल के 1334 पदों को भरने की मंजूरी दी है। इसमें से 976 पद पुरुष उम्मदीवारों के होंगे, बाकी के 267 पदों पर महिला अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाएगा। वहीं, इन भर्तियों के तहत 91 ड्राइवरों की भी भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों को रेगुलर भर्ती के मध्याम से नियमित आधार पर भरा जाएगा।
इन पदों को भी भरा जाएगा
इसके अलावा प्रदेश सरकार ने हाल ही में गठित हिमाचल प्रदेश फूड कमीशन में विभिन्न श्रेणियों के 9 पदों को भरने का भी फैसला किया है। अधीनस्थ न्यायालयों में 22 पद कापिस्ट के भरे जाएंगे। ये पद नियमित आधार पर भरे जाने का मंजूरी मिली है। कांगड़ा जिला के संसारपुर टैरेस, भावानगर और सांगला किन्नौर जिला और पतलीकूहल कुल्लू में नए खुलीं फायर पोस्ट में 32 पद लीडिंग फायरमैन, 11 पद चालक कम पंप ऑपरेटर के भरने के स्वीकृति मिली है।
यह भी पढ़ें: Cabinet Breaking: तीन नए नगर निगम और 6 नई नगर पंचायत बनाने का हुआ ऐलान
कांगड़ा जिले के इस कॉलेज का नाम बदला
वहीं, कैबिटेन द्वारा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित ताकीपुर कॉलेज का नाम बदलकर पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी के नाम पर रखने को मंजूरी दी है। अब से कॉलेज अटल बिहार वाजपेयी कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर द्वारा इस संबंध में पहले ही ऐलान किया गया था। जिसे आज केबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
एसएमसी शिक्षकों को यह राहत मिली
वहीं, प्रदेश कैबिनेट ने 2600 एसएमसी शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए साल 2020-21 तक के लिए उनकी सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट (#Supreme_Court) ने हिमाचल हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी थी, जिसमें सभी 2613 अस्थायी नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश दिया गया था।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

