-
Advertisement
NPS कर्मी करेंगे 24 को पेन डाउन स्ट्राइक, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
Last Updated on October 28, 2020 by saroj patrwal
कांगड़ा। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन( New Pension Scheme Employees Association) 24 नवंबर को सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक( Pen down strike) करेंगे, जिसमें हर विभाग का हर कर्मचारी भाग लेगा। कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिन्दर मन्हास और महासचिव अनीश धीमान ने बताया कि मंगलवार को हुए कैबिनेट मीटिंग से हिमाचल के एक लाख कर्मचारियों को फिर निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को हर जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना किया था, जिसमें कर्मचारियों ने सरकार से नई पेंशन स्कीम का विरोध दर्ज किया था। यह इस स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की थी। वन मंत्री राकेश पठानिया ने भी एक इस मुद्दे पर कैबिनेट ( Cabinet)में चर्चा करने की बात कही थी ,जिससे कर्मचारियों को उम्मीद थी कि जरूर कुछ अच्छा निकल कर आएगा और सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रख निर्णय लेगी परन्तु इस बैठक के बाद सिर्फ निराशा ही कर्मचारियों के हाथ लगी।
ये भी पढ़ेः Jairam Cabinet: भरे जाएंगे कांस्टेबल के 1334 पद; SMC शिक्षकों को भी राहत, जानें
जिला प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने की बात तो दूर अभी तक वह लाभ भी हिमाचल के नई पेंशन स्कीम के कर्मचारियों को देने में विफल रही है जो लाभ केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 2009 से दे रहा है। उन्होंने चेताया कि हिमाचल में सरकार के गठन में कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है और यह नजरअंदाजी कहीं प्रदेश सरकार को महंगी ना पड़ जाएं। उन्होंने कहा कि अगले माह राज्य कार्यकारणी के दिशा निर्देश अनुसार 12 नवंबर को सभी कर्मचारी अपने कार्यालय में लंच टाइम में गेट मीटिंग करेंगे और फिर भी सरकार नहीं जागी तो 24 नवंबर को सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group