-
Advertisement
जयराम सरकार के एक और मंत्री हुए #Corona_Positive, पत्नी भी चपेट में
शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार में शिक्षा का जिम्मा संभाले मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (Education Minister Govind Singh) को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। गोविंद सिंह ठाकुर के साथ उनकी पत्नी और निजी सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव (Positive) आई है। इस संबंध में मंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि गत दिनों किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के कारण उन्होंने स्टाफ सहित सुबह रेपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी तथा निजी सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यह भी पढ़ें :- Big Breaking: सीएम जयराम ठाकुर #Corona positive, सरकारी आवास में आइसोलेट
शिक्षा मंत्री ने कहा उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है तथा वह चिकित्सकों के परामर्श अनुसार घर में आइसोलेट हो गए हैं। पिछले कल उनके संपर्क में आए सभी लोगों से उन्होंने स्वास्थ्य जांच करवाने का आग्रह किया है।
गत दिनों किसी कोरोना पोसिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैंने अपने स्टाफ सहित आज सुबह अपना रेपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पोसिटिव आई है।
मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है तथा मैं चिकित्सकों के परामर्शानुसार अपने घर में आईसोलेट हुआ हूँ।
— Govind Singh Thakur (मोदी का परिवार) (@govind4betterHP) October 29, 2020
जाहिर है इससे पहले सीएम जयराम सहित उनकी कैबिनेट में शामिल अधिकांश मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कंडेय, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज , ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी आदि शामिल है। गत दिवस शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने जियो टीवी के एलिमेंट्री, हायर और वोकेशनल तीन चैनलों का शुभारंभ किया था। इससे पहले वे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के शुभारंभ अवसर पर भी कुल्लू आए थे। मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की चिंता बढ़ गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


