-
Advertisement
मातम में बदला Party का जश्न, आंगन में गिरी कार दो महिलाओं की हुई #Death
शिमला। रिटायरमेंट पार्टी के दौरान एक दुखद हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। मामला शिमला (Shimla) के बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत शकराह गांव का है। यहां पर स्थानीय एजी ऑफिस शिमला से रिटायर्ड हुए बेली राम के घर में पार्टी चल रही थी। घर के आंगन में सभी रिश्तेदार पार्टी में व्यस्त थे। तभी पार्टी का जश्न मातम में बदल गया। हुआ यूं कि एक आल्टो कार (एचपी-52-0272) बेकाबू होकर घर के आंगन में पलट गई और उसकी चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हुए।
यह भी पढ़ें: #Corona : मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तीन संक्रमितों ने तोड़ा दम, दो Kullu व एक तिंदी का रहने वाला

मृतकों की पहचान विमला देवी (47) पत्नी कुशाल चन्द और बीना देवी (49) पत्नी लेख राम के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं बेली राम की रिश्तेदार थीं और कोहबाग के खुमारी गांव की रहने वाली थी। वे दोनों रिटायरमेंट पार्टी (Retirement party) में शामिल होने आई थीं। इसके अलावा शकराह गांव के कृष्ण कुमार की पत्नी कमला देवी (48) और बेटी ज्योति (27) हादसे में चोटिल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार को शिमला का चायली निवासी रमेश कुमार चला रहा था और वह भी एजी दफ्तर में नौकरी करता है। कार में रमेश के अलावा दो अन्य व्यक्ति सवार थे, जो रिटायरमेंट पार्टी के लिए आये थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (police) मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। कार चालक की लापरवाही हादसे की वजह बताई गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 279,337 व 304ए के तहत केस दर्ज किया है। एएसपी परवीर ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घायल मां और बेटी की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

