-
Advertisement
Big Breaking: बिलासपुर के कोठीपुरा में पुत्र ने की पिता की हत्या, आरोपी Arrest
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में एक पुत्र द्वारा पिता की हत्या ( Murder)करने का सनसनी खेज मामले सामने आया है। मामला बिलासपुर के कोठीपुरा के नई सारली इलाके का है। पिता की मौत हो जाने के बाद बेटे ने उसके शव को घर के ही एक हिस्से में पलंग पर रख दिया और खुद सो गया। झगड़े का पता चलने के बावजूद परिवार के बाकी लोग ऊपर की मंजिल पर दहशत के कारण नहीं जा पाए। पुलिस( Police) ने शव को कब्जे में लेकर कर उसे पोस्टमार्चम के लिए भेज दिया है।इसी बीच आरोपी को भी गिरफ्तार( Arrested) कर लिया है।
यह भी पढ़ें :- आनी में Car Accident:जाबन पंचायत के उपप्रधान की गई जान
प्रारंभिक सूचना के अनुसार कोठीपुरा के नई सारली इलाके के रहने वाले पिता व पुत्र के के बीच शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बहस बढ़ती गई। गुस्साए पुत्र ने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पिता की मौत हो जाने के बाद पुत्र ने उसके शव को पलंग पर रख दिया और खुद सो गया। शनिवार सुबह वह चुपचाप फरार हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने जब पिता को बिस्तर पर लहूलुहान देखा तो उसे अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात को लेकर सदर पुलिस स्टेशन को सुबह जानकारी दी गई। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बेटे की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया । इसी बीच फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार नई सारली निवासी राजकुमार पहले ठेकेदारी करता था। लेकिन शराब का आदी होने के कारण वह लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। वह परिवार में भी पिता के साथ झगड़ा करता है तथा परिवार के बाकी लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार करता है इसी के चलते पिछले दिनों उसे पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। शुक्रवार की रात को एक बार फिर राजकुमार गुस्से में बेकाबू हो गया और घर की दूसरी मंजिल पर अपने पिता के साथ बहस बाजी करने लगा। उसने गुस्से में आकर काफी देर तक अपने पिता की पिटाई की और इस बीच राजकुमार ने अपने पिता सुखराम को जोर से कमरे की फर्श पर पटक दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार इसके बाद भाग गया और उसने अपने पिता को घर के ही एक हिस्से में स्थित पलंग पर लिटा दिया और खुद सुबह कहीं फरार हो गया। पुलिस ने जब पड़ताल की तो परिवार के लोगों ने कहा कि मौके पर फर्श पर काफी खून पड़ा हुआ है और छीना झपटी भी हुई है। परिवार के लोगों ने ही पुलिस को बताया कि राजकुमार ने अपने पिता की हत्या करके शव को पलंग पर रख दिया था और खुद मौके से फरार हो गया था बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


