-
Advertisement
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथिः Agricultural law के खिलाफ रिज पर कांग्रेसियों का सत्याग्रह एवं उपवास
शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ( Former Prime Minister Indira Gandhi) की पुण्यतिथि पर उन्हें प्रदेशभर में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। हिमाचल कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर केंद्र सरकार के कृषि कानून( agricultural law) के खिलाफ किसान अधिकार दिवस मनाकर सत्याग्रह एवं उपवास आंदोलन किया और कानून को वापस लेने की मांग की। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर शिमला में भी हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ( Himachal Congress President Kuldeep Singh Rathore) की अध्यक्षता में रिज पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर उपवास किया और कृषि कानून को किसान विरोधी करार दिया। इस मौके पर कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
यह भी पढ़ें: First Hand: #बीजेपी Jawalamukhi मंडल पर गिरी गाज, सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी किए भंग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इंदिरा गांधी का देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ आतंकवाद से लड़ाई लड़ने में अहम योगदान रहा है और देश के लिए ही इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्बानी दी है। आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई जा रही है। सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। इन दोनों महान विभूतियों की पुण्यतिथि और जयंती के मौके पर कांग्रेस ने किसानों की आवाज को बुलंद करने का निर्णय लिया है और केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है।इस कानून से किसानों के अधिकारों का हनन हो रहा है और कुछ पूंजीपतियों को ही फायदा होने वाला है इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।
ऊना में सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को पुष्प अर्पित किए
ऊना। जिला के कोटला कलां में स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व वल्लभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा (MLA Satpal Singh Raizada) व ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। रायजादा ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने कांग्रेस के माध्यम से सेवा के लक्ष्य को आगे बढ़ाया और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाया था। रायजादा ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए गर्व की बात है कि जहां सरदार पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है। वहीं, इंदिरा गांधी को भी आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है।
सोलन में कांग्रेस ने याद किए इंदिरा और पटेल
सोलन। पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। सोलन में भी उनके व्यक्तित्व को याद कर उनका अनुसरण करने की शपथ ली गई। सोलन (Solan) में कांग्रेस नेताओं द्वारा इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास में पीएम के रूप में अहम भूमिका अदा की है। इंदिरा गांधी एक निर्भीक शख्सियत थीं और देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने एकता अखंडता के लिए संघर्ष किया है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने सभी राजा रजवाड़ों एकता बनाकर सभी प्रांतों और संप्रदायों को एक देश मे पिरोने का काम किया है। उन्होंने एक देश एक संविधान के लिए संघर्ष किया है।
हमीरपुर में याद की महान विभूतियां
हमीरपुर। जिला हमीरपुर कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व इंदिरा गांधी के देश के लिए बलिदान और उनके द्वारा किए गए कामों को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जार, पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पटियाल भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस के पदाधिकारियेां के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया है। उन्होंने बताया कि पूरा देश आज महान विभूतियों को याद कर रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…