-
Advertisement
#Chamba: शादी से इंकार करने पर युवक ने युवती का किया कत्ल, झाड़ियों में मिला शव
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा (#Chamba) जिला में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती का कत्ल कर दिया है। यह कत्ल शादी के लिए मना करने को लेकर किया गया। हालांकि पुलिस (Police) ने आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद दबोच लिया। रविवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः मनाली में Mandi की महिला का तेजधार हथियार से Murder, शेड में मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार जिला चंबा के तेलका में एक मनचले युवक ने एक युवती का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल (Murder) कर दिया है। उपमंडल सलूणी की वांगल पंचायत की किरण (26) पुत्री ओम प्रकाश बीती शाम को किसी काम से घर से बाहर गई थी। देर शाम जब घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसका खून से लथपथ शव झाड़ियों में बरामद हुआ। उसके शरीर में गहरे घाव भी थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना खैरी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू की। घटनास्थल पर एक हेल्मेट भी बरामद हुआ। जिसकी शिनाख्त के बाद पुलिस ने सुंडला गांव निवासी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते किरण ने उसे बुलाया था तथा उसने शादी के लिए इंकार कर दिया। इस दौरान आवेश में आकर उसने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



