-
Advertisement
थकान मिटाकर बहन प्रियंका के छराबड़ा स्थित घर से वापस लौटे #Rahul_Gandhi
शिमला/नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को शिमला से वापस दिल्ली लौट गए हैं। सुबह सात बजे वह सड़क से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए है। जहां से वह फ्लाइट के जरिए दिल्ली जाएंगे। इसके बाद वे बिहार के कोढ़ा और किशन गंज के लिए उड़ान भरेंगे, जहां पर उनकी जनसभा आयोजित होनी है। बीते शुक्रवार को अचानक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) पहुंचे राहुल गांधी ने सभी को हैरान कर दिया था। यहां पर वे शिमला के निकट छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के घर पर ठहरे हुए थे। इसके अलावा राहुल गांधी छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हाल में भी ठहरे थे। बतौर रिपोर्ट्स, राहुल गांधी के साथ उनके कुछ मित्र भी शिमला आए हुए थे।
किसी कांग्रेस नेता से नहीं की मुलाक़ात; घूम-घाम कर वापस लौटे
अपने इस 5 दिवसीय निजी प्रवास के दौरान वे दिनभर छराबड़ा व आसपास घूमने के लिए जाते रहे। अपने इस पूरे दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के किसी भी नेता से मुलाक़ात नहीं की। हालांकि कई नेताओं ने उनसे मिलने के लिए संपर्क किया था लेकिन वे किसी से नहीं मिले। राहुल गांधी के शिमला आने पर इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वे बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद थकान उतारने के लिए वे हिमाचल की वादियों में आए हैं। जाहिर है इससे पहले वे अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ यहां आए थे, लेकिन इस बार वे यहां अकेले ही आए हैं।
यह भी पढ़ें: #KarwaChauth पर डॉ राजेश शर्मा ने महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
इससे पहले कोरोना काल के दौरान प्रियंका गांधी व उनके कुछ रिश्तेदार अगस्त माह में छराबड़ा आए थे और उन्होंने इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ली थी। प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर है। घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


