-
Advertisement
#HP_Corona: आज 11 लोगों की गई जान, 23 हजार पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक बार फिर कोरोना (Coronavirus) के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बीते रोज जहां यह आंकड़ा तीन सौ को पार कर गया। वहीं, हिमाचल में आज शाम पांच बजे तक कोरोना के 124 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि आज अब तक 84 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। आज सामने आए मामलों के साथ ही हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 23056 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में एक्टिव केस 3148 हैं। वहीं हिमाचल में अब तक 19528 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना संक्रमण से 349 लोगों की जान जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः #Corona के कहर के बीच HP में आज बना यह रिकॉर्ड, सैंपल का आंकड़ा 4 लाख पार
आज कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की गई जान
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा राजधानी शिमला में चार लोग कोरोना संक्रमण से काल का ग्रास बने। इसके अलावा जिला कांगड़ा में दो लोगों की जान गई है। वहीं, कुल्लू जिला में दो, मंडी जिला में भी दो और किन्नौर में एक की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 349 पहुंच गया है।

124 लोग आए कोरोना संक्रमण की चपेट में
हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम पांच बजे तक सामने आई स्वास्थय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 124 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा राजधानी शिमला में 37 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मंडी जिला में 15, सोलन में 14, चंबा में 13, कांगड़ा में 12, सिरमौर में 12, बिलासपुर में 11, हमीरपुर में सात और कुल्लू जिला में तीन कोरोना मामले सामने आए हैं।

आज 84 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
हिमाचल प्रदेश में आज 84 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीत ली है। इसमें सबसे ज्यादा राजधानी शिमला में 21 लोग, बिलासपुर में 16, किन्नौर में 16, लाहुल स्पीति में 9, सोलन में 9, ऊना में सात लोग और चंबा जिला से 6 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


