-
Advertisement
हिमाचल में #Corona के 217 मामले, 272 ठीक- कांगड़ा में 29 साल के युवक सहित 6 की गई जान
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (#Corona) के 217 मामले सामने आए हैं। इसमें शिमला में 53, मंडी (Mandi) में 43, कांगड़ा में 35, कुल्लू में 33, सोलन में 27, बिलासपुर व ऊना में 9-9, चंबा में 6 और सिरमौर में दो मामले आए हैं। वहीं, 272 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। मंडी के 70, शिमला (Shimla) के 61, कांगड़ा में 44, किन्नौर के 43, सोलन (Solan) के 21, बिलासपुर के 13, सिरमौर के सात व चंबा व ऊना के 6-6 और लाहुल स्पीति में एक ठीक हुआ हैं। आज अब तक 6 की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जो #Corona को ले रहे हैं हल्के में, वो जरूर पढ़ें यह खबर- बहुत कुछ चलेगा पता:
कुल्लू में दो, कांगड़ा (Kangra), बिलासपुर, किन्नौर व सोलन में एक-एक की जान गई है। नौणा हारसी जयसिंहपुर के 29 वर्षीय युवक की जान गई है। युवक को डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती किया गया था। तबीयत बिगड़ने पर 8 नवंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया था। आज सुबह साढ़े 8 बजे युवक ने दम तोड़ा। प्रदेश में कुल आंकड़ा 25703 पहुंच गया है। अभी 4655 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 20647 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 377 है। आज अब तक 1112 सैंपल ही जांच को आए हैं। इनमें से 79 नेगेटिव रहे हैं। तीन पॉजिटिव आए हैं। अभी 1030 की रिपोर्ट का इंतजार है। बाकी पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 3095 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

