-
Advertisement
Himachal में #Corona के 158 मामले, 381 ठीक- अब तक 11 की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (#Corona) के 158 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी (Mandi) में 54, शिमला में 27, कांगड़ा (Kangra) में 73, बिलासपुर में तीन व लाहुल स्पीति में एक मामला आया है। 381 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा के 95, मंडी के 80, शिमला (Shimla) के 57, हमीरपुर व कुल्लू के 44-44, सोलन के 20, ऊना के 14, बिलासपुर के 12, सिरमौर के 10 व चंबा के पांच ठीक हुए हैं। आज अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। इसमें शिमला में 7, कुल्लू में दो व बिलासपुर और किन्नौर में एक-एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 26381 पहुंच गया है। अभी 4938 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 21028 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 389 है।
यह भी पढ़ें: जानलेवा होता जा रहा #Corona हिमाचल में आज अब तक 10 की मौत- इस माह अब तक 76 की गई जान
हिमाचल में आज अब तक 2507 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 77 ही नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 2382 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 48 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 2109 सैंपल की रिपोर्ट भी भी आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



