-
Advertisement
#HPPSC Breaking: आयोग ने घोषित किया यह रिजल्ट, ये रहे सफल
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने उप सरकारी विश्लेषक (Deputy Government Analyst) क्लास टू (राजपत्रित) के पर्सनालिटी टेस्ट (Personality Test) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह पद अनुबंध आधार पर स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियमन विभाग (Department of Health Safety & Regulation) में भरे गए हैं। इन पदों के 2 अक्टूबर 2019 को विज्ञापन जारी हुआ था। 13 नवंबर यानि आज ही पर्सनालिटी टेस्ट का आयोजन किया गया था। इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें दीपिका बनियाल (101) और संदीप कुमार (103) सफल हुए हैं। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने की है।
यह भी पढ़ें: #HPBose: शिक्षा बोर्ड ने यह रिजल्ट किया आउट, सितंबर को हुई थी परीक्षा


