-
Advertisement
राष्ट्रीय #Pressday भारत में स्वतंत्र, जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक: Komal Sharma
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष (Municipal Council Kangra President) कोमल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस स्वतंत्र एवं जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक हैं। कोमल शर्मा (Komal Sharma) ने अपने संदेश में सभी प्रेस बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नगर परिषद अध्यक्ष कोमल ने कहा कि मीडिया के लोगों को आज के परिदृश्य में, बदलते समय के साथ आवश्यकतानुसार ढलना चाहिए, खुशी की बात ये है कि ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) जैसे प्रकोप के दौरान मीडिया ने जिस तरह से अपनी भूमिका अदा की है, वह वास्तव में सराहनीय है।
यह भी पढ़ें: Basketball Court का मुनीष ने किया शिलान्यास, कोमल ने गिनवाए नप के विकास कार्य
कोमल ने कहा कि मीडिया के प्रतिनिधियों को मीडिया (Media) ही और मीडिया भी के अंतर को समझना होगा, चूंकि आज हम डिजिटल युग में प्रवेश कर चुके हैं, ऐसे में सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहद तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौर में हमें पारंपरिक मीडिया संसाधनों के साथ-साथ आधुनिक मीडिया यानी सोशल मीडिया के बीच एक संतुलन बनाकर चलना है। कोमल ने कहा कि जैसा कि देखने को मिल भी रहा है कि इस दिशा में मीडिया हाउस ने कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि, हमें इस बात को ध्यान में रखना है कि स्पीड के साथ-साथ किसी को बेवजह परेशानी से ना गुजरना पड़े। कोमल ने एक बार फिर राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया जगत से जुड़े लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…



