-
Advertisement
#JP_Nadda ने परिवार सहित मां नैना देवी से लिया आशीर्वाद, देशसेवा के लिए मांगी शक्ति
बिलासपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा( @JPNadda)ने सोमवार सुबह मां नैना देवी( Maa Naina Devi) के दरबार पहुंच कर मां की पूजा-अर्चना( Puja) की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा ,दोनों पुत्र व पुत्र वधु भी उनके साथ रहे। उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली, कन्या पूजन और ब्राह्मण पूजन किया और अपने परिवार के लिए मां का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया मंदिर न्यास की तरफ से डीसी बिलासपुर रोहित जमवाल और मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने उन्हें माता की फोटो तथा चुनरी भेंट की।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की है कि वह उन्हें शक्ति प्रदान करें। जिससे वह पूरी ताकत के साथ देश की समाज की सेवा कर सके और पार्टी को करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तमाम ऊंचाइयों पर ले जा सके। उन्हें हमेशा मां नैना देवी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान सभी स्वस्थ रहें ऐसी कामना वह माता से करते हैं। नड्डा ने कहा कि जब भी उन्होंने माता से कोई मनौती मांगी है वह पूरी हुई है। मंदिर पहुंचने पर नड्डा का ढोल नगाड़ों के साथ बीजेपी( #BJP) कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस दौरान खासा हुजूम भी उमड़ा। इसके बाद जेपी नड्डा चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे जहां से वे दिल्ली जाएंगे। इस अवसर पर नड्डा का स्वागत करने पहुंचे पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि उनकी मां नैना देवी के कामना है कि आने वाले दिनों में जिन राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें बीजेपी जीत हासिल करें। आने वाले समय में जो भी चुनाव हो उन में पार्टी को जीत हासिल हो।

बिहार चुनावों में जीत हासिल करने के बाद जेपी नड्डा शनिवार को हिमाचल आए थे इसके बाद रविवार को उन्हें वापस दिल्ली जाना थे लेकिन लेकिन उन्होंने रविवार को अपने घर में बिलासपुर वासियों से मिलने के लिए अपना यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। रविवार को जेपी नड्डा के निवास स्थान विजयपुर में बिलासपुर वासियों का हुजूम उमड़ा रहा। नड्डा ने पूरा दिन यहां पर बैठकर लोगों की समस्याएं भी सुनी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


