-
Advertisement
#Himachal में Corona Death Rate बढ़ा, रिकवरी दर 79 फीसदी पर अटकी- #एक्टिव केस 6511
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज अब तक कोरोना के 246 मामले आए हैं। वहीं 405 ठीक हुए हैं। आज अब तक सात कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में तीन, शिमला में दो व कुल्लू और हमीरपुर में एक-एक की जान गई है। हिमाचल में डेथ रेट (Corona Death Rate) बढ़कर 1.59 पहुंच गया है। पिछले कल प्रदेश में रिकॉर्ड 22 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई थी। पिछले दस दिन में करीब 129 की मृत्यु हुई है। इसमें शिमला में ही सबसे शिमला में 12 ने दम तोड़ा था। कोरोना रिकवरी रेट (Recovery Rate) की बात करें तो यह 79.71 फीसदी है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 35027 पहुंच गया है। अभी 6511 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 27923 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 557 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: #Corona को हल्के में ले रहे लोग, टाइम निकाल जरूर पढ़ें यह खबर; खुलेंगी आंखें
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
शिमला में 181, चंबा (Chamba) में 28, किन्नौर में 24, कांगड़ा में आठ, सोलन में चार व हमीरपुर में एक मामला आया है। शिमला (Shimla) के 195, मंडी के 147, ऊना के 29, सोलन के 12, बिलासपुर के 9, हमीरपुर के 6, सिरमौर के पांच व चंबा के दो लोग ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #Corona का कहरः हिमाचल में आज अब तक 18 की गई जान, Shimla में 11 ने तोड़ा दम
अब तक किस जिला में कितनों की गई जान और कितने हुए ठीक
शिमला में सबसे अधिक 140 की मृत्यु हुई है। कांगड़ा (Kangra) में 108, मंडी में 72, कुल्लू में 61, सोलन में 48, चंबा में 30, सिरमौर व ऊना में 21-21, हमीरपुर में 20, बिलासपुर में 16, किन्नौर में 11 व लाहुल स्पीति में 9 ने दम तोड़ा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


