-
Advertisement
#Corona _ Vaccine को लेकर PM Modi ने की चर्चा, हिमाचल में इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता
शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना महामारी को लेकर आज देश के सभी राज्यों के सीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से बैठक कर चर्चा की। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) भी इस चर्चा में जुड़े रहे। पीएम मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बैठक कोरोना को लेकर थी। इस बैठक में कोरोना वैक्सीन पर चर्चा हुई। पीएम नरेंद्र मोदी को बताया गया कि अगर वैक्सीन आती है तो हमारी तैयारी क्या है। कोल्ड चेन को लेकर क्या तैयारी है। वैक्सीन देने में किसे प्राथमिकता देनी है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा, वैक्सीन कब तक आएगी इसकी कोई गांरटी नहीं है। इसलिए जब तक वैक्सीन नहीं आती लोगों को सावधान व बीमारी के प्रति गंभीर रहने के लिए जागरूक करना होगा।
यह भी पढ़ें: रात के #Curfew का लॉजिक समझाया #cmJairam ने, हिम सुरक्षा अभियान की हुई शुरुआत
सीएम जयराम ठाकुर ने अगर वैक्सीन आती है तो फ्रंट लाइन वॉरियर्स जैसे डॉक्टर (Doctor), पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस व सफाई कर्मचारी व एक विशेष ऐज ग्रुप सहित बीमारी से ग्रस्त मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने वैक्सीन को लेकर हिमाचल को तैयार रहने के लिए कहा है। पिछले कल सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट (Cabinet) बैठक में भी इसको लेकर चर्चा हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर प्रस्तुति दी है। यह बताया था कि वैक्सीन के लिए किसी प्राथमिकता दी जाएगी यानि सबसे पहले यह किसे दी जाएगी। साथ ही सेंटरों को लेकर भी बताया है। ऐसे में हिमाचल वैक्सीन को लेकर तैयार है और अब है तो बस वैक्सीन का इंतजार।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


