-
Advertisement
हिमाचल में Night #Curfew के बीच मचा बवाल, बैरियर पर पर्यटकों का हंगामा, उद्योग मंत्री फंसे
शिमला। हिमाचल में नाइट कर्फ्यू लगते ही बैरियर (Barrier) पर बवाल मच गया और जमकर हंगामा (Tourist Uproar) हुआ। इस दौरान लगे जाम में उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर (Industries Minister Bikram Singh Thakur) भी फंसे रहे। हंगामा शिमला (Shimla) से सटे शोघी बैरियर पर हुआ। प्रदेश के चार जिलों में मंगलवार से नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लग गया है, शिमला, मंडी कुल्लू और कांगड़ा जिलों में हर रोज रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ये लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें :- बड़ी खबरः #Himachal में संडे को बंद रहेंगी सभी #Market और दुकानें, आदेश जारी
रात के 8 बजते ही पुलिस ने शिमला की सीमा शोघी को सील कर दिया। सोलन से शिमला की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया। जिससे वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई। इसी से नाराज कुछ पर्यटक मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ उलझ पड़े। पर्यटक चाह रहे थे कि उन्हें शिमला जाने दिया जाए, उनकी बुकिंग है, ऐसे बीच रास्ते में नहीं रुक सकते, इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से जमकर बहसबाजी हुई। हंगामे के बीच उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर भी फंसे रहे, काफी मशक्कत के बाद वह वहां से शिमला की ओर निकल सके। हंगामे के बीच एसपी मोहित चावला को मौके पर आना पड़ा, उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। इस बीच बात करने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


