-
Advertisement
#Kullu : 4 किलो चरस व सवा पांच किलो गांजे के साथ 2 तस्कर #Arrest
कुल्लू। जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है इसी कड़ी में पुलिस की एसआईयू टीम (SIU Team) ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर सचानी गांव में दबिश देकर रेड्डी की जिसमें 2 तस्करों से 4 किलो चरस 5 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शानी गांव में काशीनाथ के पास चरस (Charas) की खेप है जिसे वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर सप्लाई कर रहा है।
यह भी पढ़ें :- #Tourist_Bus में बैठा था युवक, पुलिस ने तलाशी ली तो मिला Chitta
इस तरह टीम ने काशीनाथ के घर में दबिश देकर 4 किलो चरस और 5 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मामले में काशीनाथ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार (Arrest) किया है, जबकि इसी मामले में पुलिस ने 63 वर्षीय मोहनलाल सचाणी निवासी के खिलाफ एनडीपीएस की 29 धारा के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू जिला में पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बीती रात एसआईयू टीम ने दो तस्करों के पास 4 किलो चरस 5 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस रिमांड में दोनों चरस तस्करों से कड़ी पूछताछ की जाएगी कि यह चरस कहां से लाई गई है और इसकी सप्लाई कहां पर देने हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



