-
Advertisement
Virbhadra ने परिवार सहित छोड़ा Holly Lodge, मसला गंभीर होने के जाने कारण
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, प्रदेश की राजधानी भी इन दिनों संक्रमण की चपेट में है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Ex CM Virbhadra Singh) के निजी आवास हॉलीलाज में स्टाफ के पांच लोग कोरोना (Corona) की चपेट में है। इसके चलते ही वीरभद्र सिंह व उनके परिजनों ने एहतियातन हॉलीलाज (Holly Lodge) को कुछ दिनों के लिए छोड दिया है। वीरभद्र सिंह, उनकी पूर्व सांसद पत्नी प्रतिभा सिंह,विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) व उनकी पत्नी सोलन जिला के कुठाड़ शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि,इन सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव (Negative)आई है। कुठाड़ में वीरभद्र सिंह के साले का होटल है,ये सभी अब अगले कुछ दिनों तक वहीं रहेंगे।
यह भी पढ़ें :- #Virbhadra का ऐलान, अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ; जल्द करूंगा Himachal का दौरा

हॉलीलाज के पांच कर्मी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के सदस्य बीती शाम ही कुठाड़ के लिए निकल गए थे। पूर्व सीएम के निजी आवास में तैनात उनके एक वरिष्ठ सहयोगी,एक सुरक्षा अधिकारी व एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात कर्मचारी, सर्वेंट क्वार्टर के कर्मी कोरोना पॉजिटिव (Positive) पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने हॉलीलॉज में वीरभद्र सिंह के साथ उनके पारिवारिक सदस्यों व अन्य कर्मचारियों के शुक्रवार को ही कोरोना सैंपल लिए। इसी बीच, विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि परिवार के सभी सदस्य एहतियात के तौर पर शिमला से कुछ दिनों के लिए बाहर रहेंगे। साथ ही उन्होंने पिछले दिनों हॉलीलॉज आए लोगों को टेस्ट करवाने की सलाह भी दी है। याद रहे कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व विक्रमादित्य सिंह से हॉलीलॉज में मुलाकात की थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


