-
Advertisement
जयराम बोले- #BharatBandh का हिमाचल में नहीं असर, चर्चा से ही संभव समस्या का हल
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि हिमाचल में भारत बंद (#BharatBandh) का कोई असर नहीं रहा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर छुट-पुट रास्ता रोकने और प्रदर्शन की घटनाओं को छोड़कर प्रदेश में स्थिति सामान्य रहीं। बंद का कोई प्रभाव नहीं दिखा। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को समझने का पूरा प्रयास कर रही है। किसान-बागवानों को नए कानून से किसी तरह का नुकसान नहीं है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि दुनिया में बड़े-बड़े आंदोलन पहले भी हुए हैं, लेकिन हर समस्या का समाधान केवल बातचीत और चर्चा से ही संभव हो पाया है। सीएम जयराम ठाकुर को उम्मीद है कि केंद्र सरकार (Central Government) के साथ कल की बातचीत से समस्या का समाधान निकलेगा।
विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस (Congress) नेता बताएं, कोविड (Covid) के दौरान उनका क्या योगदान व सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि शादियों व अन्य आयोजनों को लेकर की गई सख्ती से सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। जिनके यहां शादी है, उन कई लोगों से उनकी भी व्यक्तिगत तौर पर बात हुई है। उन्हें कहा है कि शादियों में जो संख्या निर्धारित की है, उससे अधिक लोगों को ना बुलाएं। लोगों ने इस बात पर सहमति जताई है। साथ ही अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार भी इस सख्ती का असर पड़ा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


