-
Advertisement
#HPBose ने D.El.Ed. Part-II की डेटशीट में किया बदलाव, यहां पढ़ें कब होगा Paper
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने डीएलएड पार्ट -2(D.El.Ed. Part-II) विज्ञान विषय की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। यह बदलाव जेबीटी टेट और D.El.Ed. Part-II की परीक्षा एक की दिन यानी 14 दिसंबर को होने के चलते किया गया है। यह परीक्षा अब 18 दिसंबर को 10 बजे से एक बजे के बीच होगी। जाहिर है ये दोने परीक्षाएं एक ही दिन होनी थी , जिसके चलते अभ्यर्थियों को असुविधा हो रही थी और परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की जा रही थी।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः शिक्षा बोर्ड ने TET का नया शेड्यूल किया जारी, जानिए कौन सी परीक्षा कब होगी
बोर्ड के अध्यक्ष ने सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष ने बताया है कि D.El.Ed. Part-II के ऐसे परीक्षार्थी जिन्होंने 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली TET(JBT) की परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है तथा एक ही दिन व एक ही समय में दो परीक्षाएं देने में असमर्थ रहेगें, के अनुरोध को ध्यान में रखते हिए परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

