-
Advertisement
हिमाचल में #COVID19Vaccine पहुंचते ही सबसे पहले कहां खपाई जाएगी, पढ़े ये रपट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के पहुंचते ही इसे सबसे पहले 80 हजार स्वास्थ्य कर्मियों (हेल्थ केयर वर्कर्ज) के अलावा अन्य फ्रंट लाईन वर्कर्ज जैसे पुलिस बल, सफाई कर्मचारियों आदि को उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों (Health Workers) के बाद अन्य लोगों को यह वैक्सीन चरणबद्ध तरीके (Phased Manner) से उपलब्ध करवाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन के भंडारण के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 386 स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहां पर इस वैक्सीन को प्रदेश में पहुंचने के बाद रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें :- #Corona Update: हिमाचल में कोरोना के अब तक 208 नए मामले, 600 पॉजिटिव हुए ठीक
मुख्य सचिव अनिल खाची (Chief Secretary Anil Khachi) ने कहा कि वैक्सीन आने के बाद प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश भर में 3700 वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारी (वैक्सीनेटर्ज) चिहिन्त किए गए हैं, जो टीकाकरण में अपनी सेवाएं देंगे। इन कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण, उपकरण, बायोमेडिकल वेस्ट का सही निपटान करने की भी तैयारियां की जा रही हैं। ये बात खाची ने आज कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की तैयारियों को लेकर आयोजित स्टेट स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में कही। यह वैक्सीन केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



