-
Advertisement
#Himachal: इनोवा में करोड़ों की #Heroin के साथ दो धरे, छोटे कस्बों में वितरित करने जा रहे थे
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने हमीरपुर के भोटा के समीप झिराडी कस्बे में इनोवा गाड़ी की तलाशी के दौरान दो युवकों से 320 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कीमत एक करोड़ आंकी जा रही है, जबकि भारतीय बाजार में 25 लाख ज्यादा है। बताया जा रहा है कि हेरोइन (Heroin)की यह खेप छोटे-छोटे कस्बों में वितरित करने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों युवकों को गिफ्तार कर लिया है और जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी कार्तिकेन गोकुल चंद्रेन के अनुसार दोनों युवक पहले भी कई एनडीपीएस मामलों में संलिप्त पाए गए हैं और पुलिस काफी दिनों से इन युवकों पर नजर रखे हुए थे।
यह भी पढ़ें: #Una में 5.25 ग्राम हेरोइन के साथ युवती धरी, पुलिस ने स्कूटी भी कब्जे में ली

एसपी कार्तिकेन गोकुल चंद्रन (SP Karthiken Gokul Chandrain) ने बताया कि हेरोइन समेत पकड़े गए दोनों युवक हमीरपुर जिला के रहने वाले हैं। एक युवक शिवम पटियाल उम्र 23 साल निवासी मौहीं गांव जबकि दूसरा सतीश कुमार उम्र 43 निवासी झांडी गांव का रहने वाला है। शिवम पटियाल ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के बाद डीजे (DJ) का काम करता है और दूसरा युवक सतीश कुमार पहले ट्रक ड्राइवर (Truck Driver) था और अब निजी गाड़ी में चालक का काम करता है। यह दोनों काफी समय से नशे के कारोबार में संलिप्त थे और पुलिस को इनकी तलाश थी जिसके चलते ही आज पुलिस ने सूचना मिलने पर 320 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों पर एनडीपीएस एक्ट 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कुल्लू में चिट्टा सहित दो युवक धरे

इसी तरह से जिला कुल्लू पुलिस (Kullu Police) ने एक युवक को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक सुबह ही दिल्ली से कुल्लू पहुंचा था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि सुबह एक चिट्टा तस्कर 36 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा गया है। आईटीआई शमशी के पास जब पुलिस ने युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि चिट्टा (Chitta) के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान विवेक बोध पुत्र लाल सिंह निवासी गदौरी शमशी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पाया गया कि इसमें एक और व्यक्ति भी संलिप्त पाया गया है। लिहाजा इस मामले में भोला दत्त निवासी शमशी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


