-
Advertisement
तस्वीरों में देखें #Himachal में मौसम के अजब रंगः रात भर हुई बर्फबारी ,सुबह खिली धूप
हिमाचल अभी अभी। कुदरत भी क्या क्या रंग दिखाती है ,हिमाचल प्रदेश में जहां रात भर ऊंची चोटियों पर जम कर बर्फबारी ( Snowfall) हुई और निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई वहीं सुबह दिन चढ़ते आसामने से बादल छंट हए और अधिकांश इलाकों में धूप खिली। वैसे तो समूचा उत्तर भारत( North India) इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पर ऊंची पहाड़ियां बर्फ से सराबोर हो चुकी है। बर्फबारी व बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।
शिमला जिला के नारकंडा, खड़ा पत्थर कुफरी खदराला,सुगरी,बागी,मंडोल, चांशल,डोडरा क्वार, और कुल्लू ज़िले के मनाली लाहुल घाटी रोहतांग , किन्नौर चम्बा सिरमौर जिलों में भी रात को जम कर बर्फबारी हुई है। बर्फगिरने के कारण ऊपरी शिमला के लिए बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है। राजधानी शिमला में भी मौसम खराब रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। लेकिन सुबह धूप खिल गई है। जिससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन नगरी मनाली ( Manali)एक बार फिर बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। अटल टनल ( Atal tunnel) के दोनों और हो रही बर्फबारी से लाहुल घाटी का मनाली से संपर्क कट गया है।भारी बर्फबारी के बाद मनाली के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह से बिजली गुल है। हालांकि वाहनों की आवाजाही फिलहाल जारी है। लेकिन बिजली न होने से पर्यटकों की भी दिक्कत बढ़ गई है।
पर्यटन नगरी मनाली में सुबह चार बजे से बर्फबारी हो रही है। शहर में अभी तक तीन इंच हिमपात हो चुका है, जबकि मनाली के पर्यटन स्थलों गुलाबा, सोलंगनाला, धुंधी, अंजनी महादेव, फातरु, कोठी, पलचान, कुलंग, नेहरुकुंड में भारी बर्फ बारी का दौर चला हुआ है।अटल टनल के उस पार लाहुल घाटी में भी एक बार फिर से भारी बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है।

डीसी डॉ. ऋचा वर्मा ने जिला में हो रही बर्फबारी और बारिश को देखते हुए एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि खराब मौसम के चलते जिला कुल्लू के लोग और पर्यटक एहतियात बरतें। पर्यटक बर्फबारी को देखने के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में न जाएं। इससे जान जोखिम में पड़ सकती है। आम लोग भी ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचें। बारिश के कारण नदी नालों के पास जाने से बचें। सभी लोग रात के समय सफर करने से बचें।

धौलाधार की पहाड़ियों पर भी ताजा बर्फबारी हुई है। धर्मशाला के पर्यटन स्थल भी बर्फ से निखर उठे हैं। नड्डी, धर्मकोट, गलू सहित बिलिंग घाटी में भी बर्फबारी हुई है।सुबह धूप खिलने से पहाड़ चांदी से चमक रहे हैं।


