-
Advertisement
TGT और प्रमोटी लेक्चरर को इसी सप्ताह मिलेगा #Promotion का तोहफा, CM ने दिए निर्देश
शिमला। हिमाचल प्रदेश में टीजीटी (TGT) और प्रमोट हुए लेक्चरर को एक सप्ताह में पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। सीएम जयराम ठाकुर (#CM_JaiRam_Thakur) के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने विभागीय स्तर पर इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। बता दें कि शिक्षा विभाग में 1100 के करीब पदोन्नतियां होनी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 14 और 15 दिसंबर के बीच पदोन्नति सूची ((Promotion List) जारी की जाएगी। बता दें कि इन दिनों स्टेशन अलॉट करने का कार्य चला हुआ है। बता दें कि पिछले काफी समय से पदोन्नति (Promotion) का मामला लटका हुआ है। पिछले सप्ताह शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भी पदोन्नतियों के मसले पर खासी चर्चा हुई थी।
ये भी पढ़ें: LT और शास्त्री को जल्द मिलेगा TGT पदनाम, एक हफ्ते में जारी होगी पदोन्नति सूची

शिक्षा मंत्री ने पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता (Code of conduct) लगने से पहले पदोन्नति की फाइल को क्लीयर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद दो दिन पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी विभाग को पदोन्नति की सूची जल्द जारी करने को कहा है। बता दें कि शिक्षा विभाग (Education Department) में टीजीटी और प्रमोट हुए लेक्चरर को पदोन्नत कर मुख्य अध्यापक बनाया जाएगा। इनकी संख्या 300 से ज्यादा है। इसी तरह टीजीटी से लेक्चरर करीब 500 शिक्षक पदोन्नत होने हैं। इस प्रक्रिया में फिलहाल कुछ समय लगना है। पंचायती राज चुनाव को लेकर यदि आचार संहिता लग जाती है तो पदोन्नतियों का यह मामला फिर से ठंडे बस्ते में पड़ जाएगा। सचिव शिक्षा राजीव शर्मा ने कहा कि पदोन्नतियों को लेकर प्रक्रिया चली हुई है। जल्द ही इसे फाइनल कर सूची जारी कर दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



