-
Advertisement
हिमाचल के 269 स्कूलों को मिले Headmaster,यहां देखें किसे मिली प्रमोशन
शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग( Himachal Pradesh Education Department)की ओर से आज टीजीटी और लेक्चरर( TGT and Lecturer) की प्रमोशन लिस्ट( Promotion List)जारी कर दी है। जिसमें 269 अध्यापकों को पदोन्नति देते हुए स्कूल का मुखिया बनाया गया है। पदोन्नति( Promotion)के साथ इन सभी को उन स्कूलों में तैनाती दी गई है, जहां पर पिछले काफी समय से मुख्याध्यापक ( Head master)के पद खाली चल रहे थे।
उच्च शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जिन को पदोन्नति मिली है उनको 31 दिसंबर तक अगले स्कूलों में ज्वाइनिंग देंगे। अगर कोई निर्धारित अवधि तक ज्वाइनिंग नहीं देता है तो उनकी पदोन्नति रद मानी जाएगी। शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नतियां उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामलों के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी। नवनियुक्त हेडमास्टरों को पद ग्रहण करने की सूचना दूरभाष के माध्यम से जिला उपनिदेशक को देने को भी कहा गया है।
किस-किस को मिली प्रोमोशन यहां देखें पूरी लिस्ट
HM_List (1)

