-
Advertisement
#Virbhadra का वार- मुझे ना सिखाएं #JaiRam कि क्या करना है, दी यह चुनौती
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि तीन साल के बाद आज सीएम जयराम ठाकुर को अर्की व जिला सोलन (Solan) की याद आई है। अर्की क्षेत्र का विधायक (MLA) होने के नाते वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी जानते हैं। सीएम उन्हें ना सिखाए की एक जनप्रतिनिधि के अपने क्षेत्र के प्रति क्या कर्तव्य होते हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें प्रदेश के लोगों ने विगत 60 वर्ष से देश व प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया है, इसलिए जयराम ना सिखाएं कि उन्हें क्या करना है। सीए जयराम ठाकुर ने कहा था कि वीरभद्र सिंह अर्की के विधायक होने के नाते अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। इसी बयान पर वीरभद्र सिंह ने पटलवार किया है।
ये भी पढ़ें: #CM_Jairam बोले- अर्की का विधायक होने के नाते जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रहे Virbhadra Singh
वीरभद्र सिंह ने कहा कि जयराम प्रदेश का विकास करने में पूरी तरह असफल साबित हुए है। सीएम को प्रदेश की समस्याओं को दूर करने की ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए ना कि अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का कोई प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सीएम रहते उन्होंने प्रदेश में जितनी भी योजनाओं के शिलान्यास किए, उन सब का पूरा बजट प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि आज जितनी भी योजनाओं के उन्होंने उद्घाटन (Inauguration) किए हैं, वह सब उनके कार्यकाल की शुरू की गई योजनाएं थीं। सीएम जयराम ठाकुर का यह आरोप की इन योजनाओं के लिए समुचित बजट प्रावधान नहीं था, सरासर गलत व झूठा है। उन्होंने सीएम को चुनौती दी कि वह साबित करें कि किस योजना को बगैर बजट प्रावधान शिलान्यास किया गया था। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि सीएम विकास के नाम पर प्रदेशवासियों को गुमराह करने का प्रयास ना करें। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर को अनाप शनाप बयानबाजी के प्रति चेताया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

