-
Advertisement
हिमाचलः #Panchayat_Electionका बजा बिगुल, 17 जनवरी से तीन चरणों में होगा मतदान
शिमला। लंबे इंतजार के बाद आखिकार हिमाचल में पंचायती राज चुनाव ( Panchayat Election) का बिगुल बज गया है। पंचायती राज चुनाव की अधिसूचना( Notification) आज जारी कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 17 जनवरी, दूसरे चरण का 19 जनवरी व तीसरे चरण का 21 जनवरी को होगा। मतदान सुबह 8 से शाम चार बजे तक होगा। पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही हिमाचल में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में नगर परिषद और नगर पंचायत #Elections की तिथि घोषित

पंचायत चुनाव के लिए 31 दिसंबर, पहली व दो जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। चार जनवरी को सुबह दस बजे के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। तीन बजे के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट चुनाव चिन्ह सहित जारी कर दी जाएगी। प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती मतदान समाप्त होने के बाद होगी। वहीं, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती 22 जनवरी को सुबह साढ़े 8 बजे से सभी ब्लाॅक मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। हाईकोर्ट के स्टे के चलते शिमला ब्लॉक की सभी पंचायतों के प्रधान पदों और मंडी के धर्मपुर ब्लॉक की पंचायतों के प्रधान पदों के लिए उक्त इलेक्शन प्रोग्राम लागू नहीं होगा। इसके अलावा लाहुल स्पीति के केलांग ब्लाॅक, काजा ब्लाॅक जिला परिषद सदस्य, ग्राम पंचायत व पंचायत समिति ब्लाॅक पांगी जिला चंबा, कुल्लू की ग्राम पंचायत करजन और सोयाल ब्लाॅक नग्गर व जबन और नम्होग ब्लाॅक आनी की पंचायतों में अभी चुनाव नहीं होंगे। इनके जून 2021 में प्रस्तावित हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
