-
Advertisement
#Corona Update:हिमाचल में घटने लगे मामले, 135 नए केस, 271 हुए ठीक; दो की गई जान
शिमला। हिमाचल में कोरोना का कहर कम होने लगा है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आना शुरू हुई है। आज जहां अब तक 135 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं आज 271 लोगों ने कोरोना संक्रमण (Corona infection)को मात भी दी है। यह लोग पूरी तरह से ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। इसके साथ ही आज कोरोना से मरने वालों के आंकड़े में भी काफी कमी देखी गई है। आज कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। आज सामने आए कोरोना मामलों के साथ ही हिमाचल (Himachal)में कोरोना मामलों का आंकड़ा 52758 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में अब भी एक्टिव केसों की संख्या 4748 है। हिमाचल में अब तक 47088 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में करने वालों का आंकड़ा 875 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Britain में #Corona के नए रूप से दुनियाभर में हड़कंप, कई देशों सहित भारत में भी उड़ानों पर रोक
आज 271 लोग कोरोना संक्रमण से हुए पूरी तरह से ठीक
हिमाचल में आज कोरोना संक्रमण के 135 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें मंडी में 35, शिमला (Shimla) में 34, कांगड़ा में 28, सोलन में 12, बिलासपुर में 10, चंबा में 9, ऊना में 4 और किन्नौर जिला में तीन लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही आज ठीक होने वालों में सबसे ज्यादा शिमला जिला से 100 लोग, सिरमौर से 30, चंबा से 27, बिलासपुर से 25, सोलन से 24, किन्नौर से 22, ऊना से 21, हमीरपुर से 15 और लाहुल स्पीति जिला से सात लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: कम हुए एक्टिव केस, आज 298 मामले और 594 हुए ठीक
मंडी और हमीरपुर के दो लोगों की आज हुई मौत
हिमाचल प्रदेश में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज (NerChowk Medical College) में मंगलवार सुबह मंडी के 71 वर्षीय बुजुर्ग और भोरंज हमीरपुर (Hamirpur) की 63 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, कोरोना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के रिकवरी और डेथ रेट में सुधार हुआ है। प्रदेश में 89 फीसदी के हिसाब से कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। डेथ रेट भी 1.9 से घटकर 1.5 फीसदी हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को क्रिसमस, न्यू ईयर को लेकर चिंता है।

