-
Advertisement
#Snowfall के बीच फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित, Quick Reaction Team ने करेरी गांव पहुंचाए
धर्मशाला। करेरी लेक में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित करेरी गांव पहुंचा दिया गया है। बता दें कि बदलते मौसम के बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फ गिरी है। रविवार रात को मौसम खराब होते ही मैक्लोडगंज (McLeodganj) और उसके आसपास से इलाकों में नए साल से पहले बर्फ गिर गई है। इस बर्फबारी के बीच पर्यटन स्थल करेरी (Kareri of Dharmshala) लेक में लगभग 100 पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिली। पर्य़टकों के बारे में पता चलते ही धर्मशाला से (Quick Reaction Team) क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) भी मौके के लिए रवाना कर दिया गया। पर्यटकों में कुछ विदेशी भी बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मौसम की करवट : नए साल से पहले #Himachal में बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे, देखें तस्वीरें
रविवार को मौसम खराब होने पर करेरी के स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को ऊंचाई वाले इलाके में जाने से रोका था और उन्हें साथ में गाइड ले जाने की भी सलाह दी थी। वहीं, जब रात को बर्फबारी हुई तो करेरी पंचायत के उपप्रधान ने पुलिस व प्रशासन को सूचित किया है। करेरी में तीन से चार फीट तक बर्फ गिरी है। इसके अलावा पर्य़टकों के रेस्क्यू के लिए पंचायत उपप्रधान के नेतृत्व में गांव का बचाव दल भी रवाना हो गया है। जाहिर है मैक्लोडगंज से करेरी झील (Kareri Lake) का सफर 25 किलोमीटर से अधिक है।

