-
Advertisement
Rewari में व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक लूटे तीन लाख रुपये
रेवाड़ी । मोहल्ला गोलचक्कर में दिनदिहाड़े लूट (Loot) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों (Miscreant) ने एक व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर तीन लाख रुपये और स्कूटी चुरा ली। फिलहाल लुटेरे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मामला शहर के मोहल्ला गोलचक्कर के पास दिन को पेश आया। वारदात के बाद पीड़ित (Victim) ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें : – Nagrota Bagwan में ओवरटेक करते स्कूटी से टकराया Bike सवार, अस्पताल में गई जान
बताया जा रहा है कि मोहल्ला गोलचक्कर में दोपहर 2 बजे के करीब दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर फेंक दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने व्यापारी से तीन लाख रुपये कैश छीने और मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लूट का शिकार हुए सौरभ ने बताया कि गंज बाजार में उनकी आढ़ती की दुकान है। वो जब स्कूटी में 3 लाख रुपये की नकदी लेकर जा रहे थे तो गोलचक्कर के निकट एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आए और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। आंखों पर मिर्च पाउडर फेंके जाने से व्यापारी बुरी तरह से दर्द से चिल्लाने लगा तो इसी बीच एक बदमाश ने व्यापारी की स्कूटी छीन ली और व्यापारी पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद लुटेरे स्कूटी और नगदी सहित मौके से फरार हो गए।

