-
Advertisement
Uttarakhand के बागेश्वर में भूकंप के झटके, 15 सेकंड तक हिली धरती
देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह दस बजकर पांच मिनट पर बागेश्वर (Bageshwar) में आया। रिक्टर स्केल (Richter scale) पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। बागेश्वर में करीब 15 सेकंड कर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह है कि भूकंप (Earthquake) से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र (Center) बागेश्वर बताया जा रहा है। उधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के मुताबिक फिलहाल भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: पहाड़ों में #भूकंप का लगा सकेंगे सटीक पूर्वानुमान, उत्तराखंड का पहला Radan Center देहरादून में स्थापित
उत्तराखंड के ये जोन हैं अतिसंवेदनशील
भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड (Uttarakhand) के अलग-अलग इलाकों को जोन में बांटा जाता है। जोन चार के इलाके संवेदनशील तो वहीं जोन पांच के इलाके अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे जाते हैं। उत्तराखंड के अतिसंवेदनशील में रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली जिला शामलि हैं। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत व अल्मोड़ा संवेदनशील श्रेणी में हैं, जबकि देहरादून और टिहरी अतिसंवेदनशील और संवेदनशील दोनों ही श्रेणी में आते हैं। यहां आपको बता दें कि हिमालयी क्षेत्र में इंडो-यूरेशियन प्लेट का टकराव होता है। इस टकराव के कारण जमीन के नीचे से ऊर्जा बाहर निकलती है, जिससे भूकंप आता है।
