-
Advertisement
मेडिकल कॉलेज टांडा में नाबालिग को MRI रूम में ले गया वार्ड ब्वॉय, फिर की शर्मनाक हरकत
कांगड़ा। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में रात को अल्ट्रासाऊंड के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ वार्ड ब्वॉय (Ward Boy) ने छेड़छाड़ की हैं मामला डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा (Dr. Rajendra Prasad Medical College Tanda) में देर रात करीब तीन बजे का बताया जा रहा है। मामला सामने आते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि लड़की के परिजनों ने बताया कि किशोरी यहां पर दाखिल थी और उसको रात को अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजी विभाग में भेजा गया। वह अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) के लिए गई तो उसे वार्ड ब्वॉय अल्ट्रासाउंड रूम में ना ले जाकर अकेले एमआरआई रूम में ले गया। जब काफी देर तक किशोरी (Minor Girl) बाहर नहीं आई तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो किशोरी वहां पर रो रही थी।
यह भी पढ़ें: Rampur में Murder के दोषी को उम्रकैद, नाहन में क्लीनिक संचालक को 5 साल की कैद
परिजनों के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि उक्त वार्ड ब्वॉय ने उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation) की है। डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने ड्यूटी (Duty) पर तैनात डॉक्टर को घटना की जानकारी दी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया और इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि इस शर्मसार करने वाली घटना पर आउटसोर्स ठेकेदार को सूचित कर वार्ड ब्वॉय को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

