-
Advertisement
Himachal में है दुनिया की सबसे उम्र दराज महिला, पंचायत चुनाव में हुआ खुलासा- पढ़ें क्या है कहानी
Last Updated on January 22, 2021 by Sintu Kumar
बिलासपुर। विश्व की सबसे उम्र दराज महिला की उम्र 122 साल थी, जिसका अब देहांत हो चुका है। वह रूस की रहने वाली थी। इस महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) में भी शामिल है, लेकिन हिमाचल (Himachal) में चल रहे पंचायत चुनाव (Panchayat Election) में एक ऐसी महिला सामने आई है। जिसकी उम्र 130 साल है। महिला के आधार कार्ड पर उनकी उम्र 1890 अंकित है। मतदान करने आई महिला के आधार कार्ड से उसकी उम्र देखकर चुनाव अधिकारी भी हैरान रह गए। महिला का नाम मनसा देवी है। महिला बिलासपुर (Bilaspur) जिला के घुमारवीं के तहत पपलाह पंचायत की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: Mandi: 21 साल 10 महीने की खीरामणी बनी प्रधान, जबना का रिकॉर्ड बरकरार
हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में इतनी उम्रदराज महिला रहती है इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं है। बीते रोज इस सबसे उम्र दराज महिला ने अपने मत का प्रयोग कर मिनी संसद में जन प्रतिनिधि चुनने में अपनी सहभागीता निभाई। बताया जा रहा है कि इस महिला के परिवार में कोई ज्यादा पढ़ा लिखा ना होने के कारण कोई भी इस महिला की सही उम्र लोगों को बता नहीं पाया। मनसा देवी की बेटी और बेटे की मौत हो चुकी है। वहीं, इस मामले पर जिला डीसी ने बताया कि महिला की उम्र कि जांच पड़ताल की जाएगी और रिकॉर्ड सही पाया गया, तो महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने की प्रशासन पूरी कार्रवाई करेगा।