-
Advertisement
स्वर्णिम हिमाचल समारोहः अमित शाह का Shimla दौरा रद्द, अब वर्चुअली जुड़ेंगे
शिमला। हिमाचल स्टेटहुड (Himachal Statehood) के गोल्डन जुबली समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) शिरकत नहीं करेंगे। उनका 25 जनवरी को शिमला (Shimla) का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। गृहमंत्री की व्यस्तताओं के चलते दौरा रद्द करना पड़ा है। वह अब स्टेटहुड गोल्डन जुबली समारोह में वर्चुअली जुड़ेंगे। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने रिज में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के बाद इसकी जानकारी सांझा की। कार्यक्रम में अब राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम जयराम ठाकुर, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर आदि हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: #Himachal_Statehood_Day: रिज पर फुल ड्रेस रिहर्सल, डीजीपी कुंडू ने लिया तैयारियों का जायजा
बता दें कि हिमाचल पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष कल पूरे जा रहा है। हिमाचल सरकार ने इसे स्वर्ण जयंती समारोह (Golden Jubilee Celebrations) के रूप में मनाने का फैसला लिया है। कल 11 बजे शिमला के रिज पर स्वर्णिम हिमाचल समारोह आयोजित होना है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बतौर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित होना था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा रद्द के कारण जेपी नड्डा (JP Nadda) कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर 25 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों और उप-मंडल स्तर पर भी स्वर्ण जयंती समारोह विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला और उप-मंडल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन 11 बजे तक संपन्न हो जाएगा। इसके उपरांत वे शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअली शामिल होंगे।


